RBI MPC metting 2023

RBI MPC metting 2023
रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक में फैसला जारी कर दिया गया है। बैठक में एमपीसी के सभी सदस्यों ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करने के पक्ष में फैसला लिया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद प्रमुख फैसलों की जानकारी दी।

             RBI MPC metting 2023

  भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी बहुप्रतीक्षित जून 2023 की बैठक बुलाई, जो तीन दिन तक चला,3 दिन तक चली इस बैठक में समिति ने रेपो दर को नहीं बढ़ाने का फैसला लिया वर्तमान मे रेपो रेट 6. 5 फ़ीसदी है जिसे यथावत रखा गया RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद प्रमुख फैसलों की जानकारी दी।

आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास: 

RBI गवर्नर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि अनुमान से अधिक मजबूत रही और अच्छी पकड़ बनी रही है। वर्तमान वित्तीय स्थिरता की चिंताओं तथा रेपो दर की वृद्धि के प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि एमपीसी सतर्क रहेगी और मुद्रास्फीति की उम्मीदों को स्थिर रखने और मुद्रास्फीति को 4% तक लाने के लिए आवश्यक होने पर और नीतिगत कार्रवाई करेगी।

आरबीआई (RBI) का जीडीपी पूर्वानुमान:

 1)  अप्रैल-जून 2023 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.8% से बढ़ाकर 8.0% किया गया।
 2)  जुलाई-सितंबर 2023 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.2% से बढ़ाकर 6.5% किया गया।
 3)  अक्टूबर-दिसंबर 2023 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.1% से घटाकर 6.0% किया गया।
 4)   जनवरी-मार्च 2024 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 5.9% से घटाकर 5.7% किया गया।

आरबीआई (RBI) का मुद्रास्फीति पूर्वानुमान:

 1)  अप्रैल-जून 2023 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति का अनुमान 5.1% से घटकर 4.6% हो गया।

 2)  जुलाई-सितंबर 2023 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति का अनुमान 5.4% से घटकर 5.2% हो गया।

 3) अक्टूबर-दिसंबर 2023 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति पूर्वानुमान 5.4% पर बरकरार रहने की उम्मीद।

 4) जनवरी-मार्च 2024 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति पूर्वानुमान 5.2% पर बरकरार रहने की उम्मीद है।

आरबीआई (RBI)की पॉलिसी अलर्ट:

 1)  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रमुख दर को 6.50% पर अपरिवर्तित रखा है।

 2)  यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय मुद्रास्फीति में कमी के बीच आया है।  अप्रैल 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति की दर मार्च 2023 में 5.7% से घटकर 4.7% हो गई।

3)  आरबीआई का दर निर्णय पथ की अपेक्षाओं के अनुरूप था। परिणामस्वरूप, नीति की घोषणा के बाद बाजारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

RBI MPC metting में लिए गए निर्णय से ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद: 

 RBI MPC metting में ब्याज दरों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय अशांत समय में स्थिरता का एक शानदार निर्णय हैं। दरों को अपरिवर्तित रखते हुए,आरबीआई आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और मुद्रास्फीति के दबावों को कम करने के बीच एक नाजुक संतुलन बनाना चाहता है। यह निर्णय कर्जदरों के लिए अच्छी खबर हो सकती है ,जो EMI को स्थिर रहने के कारण राहत की सांस लेंगे। रेपो रेट कम होने से बैंक भी ब्याज दर कम कर देते हैं जिससे पर्सनल लोन, होम लोन, कर लोन लेने वालो को कम ब्याज दर पर लोन मिल जायेगा जिनका पहले से होम लोन है उनको भी EMI में राहत मिलती है।

 निष्कर्ष: 

भारतीय रिजर्व बैंक की RBI MPC meeting जून 2023 की बैठक ब्याज दरों और EMI के लिए अच्छी खबर हो सकती है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 4% से अधिक बनी रहेगी तथा CPI FY 24 में 5.2 से घटकर 5.1 रहने की उम्मीद हैं। FY 24 में GDP growth 8 प्रतिशत रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉Inflation meaning in Hindi


No comments

Powered by Blogger.